{"_id":"62c08d5c9742b55b9434755f","slug":"thieves-who-entered-the-house-by-cutting-the-window-took-away-goods-worth-lakhs-etawah-news-knp705515061","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की काटकर घर में घुसे चोर समेट ले गए लाखों का सामानद्घद्घद्घद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की काटकर घर में घुसे चोर समेट ले गए लाखों का सामानद्घद्घद्घद्घ
विज्ञापन
महेवा (इटावा)। थाना बकेवर क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शुक्रवार रात घर के पीछे लगी खिड़की का जंगला काटकर चोर किराना व्यापारी के घर से चार लाख का नकदी-जेवर समेट ले गए। व्यापारी की शिकायत पर जांच करने पहुंचे चौकी प्रभारी ने घटना को संदिग्ध बताया है।
भवानीपुर निवासी राघवेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र कृष्ण दोहरे गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार रात वह पत्नी रजनी के साथ आंगन में सो रहे थे। घर के कमरे की खिड़की का जंगला (ग्रिल) काटकर चोर अंदर घुस गए। मास्टर चाभी से अलमारी खोल कर कर 11 हजार रुपये, एक जोड़ी बृजबाला, एक जोड़ी बाला, झुमकी, टॉप्स, दो तोले की चेन, और पेंडल समेत करीब चार लाख का काम ले गए। सुबह उठने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हो पाई।
राघवेंद्र की सूचना पर महेवा चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने कहा कि चोरों ने जेवर और नकदी के अलावा किसी भी सामान को हाथ नहीं लगाया, इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। हर बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है।