फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves took away goods worth lakhs by lifting the shutters of two shops

Etawah News: दो दुकानों के शटर उठाकर लाखों का सामान ले गए

Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods worth lakhs by lifting the shutters of two shops
जसवंतनगर। हरकूपुर के पास छिमारा रोड पर शनिवार रात चोर दो दुकानों के शटर उठाकर तीन लाख रुपये से ज्यादा का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने रविवार सुबह दुकानदारों को दी। पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

महलई गांव निवासी पंकज कुमार ने बताया कि उनकी सनी डीजे साउंड सिस्टम के नाम से दुकान है। शनिवार रात चोर लोहे की रोड से दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और उनकी दुकान से एक एम्प्लीफायर, लाइटें, मिक्सर मशीन, स्टेबलाइजर आदि सामान जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये से ज्यादा है, चुरा ले गए। रविवार सुबह हरकुपुर के ग्रामीण जब सुबह टहलने निकले तो शटर टूटा देखा तो उसकी सूचना फोन पर उन्हें मिली। उसके बाद वह दुकान पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनकी दुकान के ही पास महलई निवासी नीरज कुमार की किराना की दुकान हैं। उनकी दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया और लोहे की रॉड से शटर तोड़कर अंदर से 40 गत्ते शीतल पेय के उठा ले गए। जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर यूपी 112 व थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने बताया कि दोनों की तहरीर मिल गई है। जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed