फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves searched two houses, seized goods worth four lakhs from teacher's house

Etawah News: चोरों ने दो घरों को खंगाला, शिक्षक के घर से चार लाख का माल समेटा

Mon, 12 Feb 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched two houses, seized goods worth four lakhs from teacher's house
इटावा। भरथना के मोहल्ला कल्याण नगर में शनिवार रात चोरों ने कुंडी तोड़कर दो घरों को खंगाला। शिक्षक के घर से डेढ़ लाख नकद समेत करीब सवा चार लाख का माल समेट ले गए। दूसरे घर में कुछ भी हाथ नहीं लगा। दोनों घरों में आग लगने से सामान भी जला है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


भरथना के मोहल्ला कल्याण नगर निवासी शिक्षक दिलीप पाल ने बताया कि वह शनिवार को घर में ताला लगाकर गांव कंधेशी गए थे। रविवार सुबह करीब सात बजे लौटने पर घर के कमरे की कुंडी टूटी मिली। अंदर गए तो सामान बिखरा था। कुछ कपड़े अधजले थे। कमरे में रखी अलमारी खुली थी। इसमें रखा सोने का एक हार, चूड़ी, अंगूठी, जंजीर, चांदी की तोड़ियां और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

पीड़ित की सूचना पर फोरेंसिक टीम और थाना पुलिस पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के साथ आसपास के लोगाें से जानकारी ली। शिक्षक दिलीप ने बताया कि वह ऊसराहार क्षेत्र के रुद्रपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल में अध्यापक हैं। इनके घर में कुछ कपड़े और गद्दे अधजले मिले हैं। आशंका है कि आग चोरों ने लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इसी मोहल्ला में कुछ दूरी पर आशुतोष तिवारी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। आशुतोष नोएडा में नौकरी करते हैं और वहीं परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर में भी चोर कुंडी तोड़कर घुसे। स्टोर रूम के दरवाजे के कब्जे उखाड़ दिए। संदूक और बक्सों को खंगाला, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। यहां भी आग से कुछ सामान जल गया।

पड़ोसियों ने मोहल्ले में रहने वाले आशुतोष के भतीजे नवीन तिवारी को सूचना दी। कस्बा चौकी इंचार्ज हाकिम सिंह आदि ने मौका मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि अध्यापक के घर में चोरी संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जबकि दूसरे घर में सामान चोरी नहीं हुआ है। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दोनों ही मामलों की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed