{"_id":"6186c6421253f335034f64b1","slug":"thieves-ran-away-with-jewelry-caught-one-etawah-news-knp6624428155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर लेकर भागे चोर, एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर लेकर भागे चोर, एक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लवेदी। दीपावली पर्व पर बृहस्पतिवार की रात दो चोरों ने गृहस्वामी के गणेश पूजन पर चढ़े करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
घटना के संबंध में ग्राम नवादा खुर्दकला निवासी राजकुमार उर्फ पप्पू कठेरिया ने बताया कि दीपावली पर पत्नी, दो पुत्रियों और पुत्र के साथ गणेश-लक्ष्मी का पूजन कमरे में किया।
उसमें एक जोड़ी सोने की झुमकी एक तोले की, एक मंगलसूत्र सोने का एक तोले का और एक अंगूठी सोने की व 250 ग्राम की चांदी की पायलें बैग में रखी थी। कमरे को बंद करके दूसरे कमरे में परिजनों के साथ सो गए।
रात करीब डेढ़ बजे पीछे से दीवार फांदकर गांव के ही दो चोर मकान में घुसे। एक चोर पूजन के कमरे में जाकर स्वर्ण आभूषणों का बैग ले लिया। इस बीच बेटी ने उसकी शर्ट को देखा और जानकारी दी तो उसको पकड़ लिया।
विज्ञापन
दूसरा चोर मौके का फायदा उठाकर भाग जाने में सफल रहा। मामले की सूचना थाना लवेदी पुलिस को दी, जिस पर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह और उपनिरीक्षक संजय कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे।
मौके से पकड़े गए व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में लेकर थाने में बैठा दिया। एसओ ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। मिलते ही मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा जाएगा।