फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves made away with goods worth lakhs from three houses

Etawah News: चोरों ने तीन घरों से लाखों का माल किया पार

Sun, 25 Jun 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 25 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves made away with goods worth lakhs from three houses
भरथना। चोरों ने दो गांवों के तीन घरों में शुक्रवार की रात लाखों का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डड़ियन थरी गांव निवासी सेवानिवृत्ति फौजी रवींद्र सिंह के घर पर शुक्रवार की रात परिवार के लोग छत व चबूतरे पर सो रहे थे। उसी दौरान चोर छत के रास्ते नीचे उतर कर कमरे में रखी लोहे की अलमारी से जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। सेवानिवृत्ति फौजी के पुत्र सुमन कुमार ने बताया कि वह पत्नी सुरभि व बच्चों समेत छत पर सो रहा था। पिता चबूतरे पर सो रहे थे, शनिवार सुबह करीब चार बजे नींद से जागी पत्नी नीचे गई तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व बक्से खुले पड़े थे। रात में छत के रास्ते आए चोर अलमारी में रखे सोने की एक जंजीर, पेंडल, चार अंगूठी, दो जोड़ी कान की झुमकी, चांदी की चार जोड़ी पायलें समेत नौ हजार रुपये चुरा ले गए। पीड़ित के मुताबिक लगभग दो लाख लाख रुपये का नुकसान बताया गया।
विज्ञापन

इसी गांव के राहुल कुमार ने बताया कि रात में वह घर के अहाते में व छोटा भाई मोहित छत पर सो रहा था और पत्नी मायके में थी। शनिवार तड़के पांच बजे कमरे का दरवाजा खुला देखकर आशंका होने पर अंदर देखा तो अलमारी व बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखा सोने का एक हार, चार चूड़ी, पांच अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, चांदी की दो जोड़ी तोड़ियां, करधनी चोरी कर ले गए। इनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पास के चढ़रौआ गांव में भी चोरों ने गांव के धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू के दो मंजिला घर को निशाना बनाया। छत पर बच्चों समेत उसकी पत्नी सपना उर्फ प्रियंका सो रहे थे। दूसरी मंजिल पर बने कमरों में घुसकर कीमती जेवर व 14 हजार रुपये चोरी कर लिए। सपना ने बताया कि पति ट्रक चालक है, वह घर से बाहर थे। शनिवार सुबह नींद से जागने पर नीचे आने पर कमरे में रखी लोहे की अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था।

चोर सोने का एक हार, चार चूड़ी, तीन जोड़ी बाला, सात अंगूठी, नाक की बाली, चार ओम, चांदी की बिछिया, तोड़ियां व एक एक हाफ व फूल करधनी समेत 14 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर लगभग छह लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम में पहुंचकर जांच की गई। कोतवाली प्रभारी भूपेंद राठी ने बताया रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed