फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   there will be no problem of workers and medicine

कर्मियों और दवाइयों की नहीं होगी कमी

Wed, 22 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 22 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
there will be no problem of workers and medicine
जिला अस्पताल की आधुनिक पैथालॉजी का फीता काटकर उद्घाटन करते जिलाधिकारी शमीम अहमद। - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल को जल्दी ही कई कर्मचारी मिल जाएंगे। साथ ही आयुष विंग में लंबे समय से चल रही दवाईयों की कमी भी दूर हो जाएगी। अब मरीजों की सुविधाओं के लिए उनकी जांचों की रिर्पोट भी आनलाइन दिए जाने की तैयारी है। इससे मरीजों को बिना अस्पताल आए अपनी रिपोर्टों का प्रिंट मिल जाएगा।

विज्ञापन

जिलाधिकारी शमीम अहमद ने बुधवार को जिला अस्पताल में अत्याधुनिक पैथालॉजी का उद्घाटन किया। उन्होंने सीएमएस डा एके पालीवाल से अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर बनाने में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पैथालॉजी के आधुनिकीकरण के बाद तमाम जांचे भी अस्पताल में मरीजों को निशुल्क मिलने लगेंगी। जो पहले नहीं हो पाती थीं। डाक्टर और कर्मचारियों की कमी व आयुष विंग में पिछले कई वर्षों से दवाईयों के टोटे पर पूंछे गए सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों ही समस्याओं को इसी माह दूर कर दिया जाएगा। डाक्टरों की कमी उच्चस्तरीय मामला है। वहीं अन्य वार्ड ब्वाय, नर्स आदि स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए उन्होंने प्लानिंग कर ली है जिसे जल्द दूर कर दिया जाएगा। साथ ही आयुष विंग में भी एक दो दिनों के अंदर ही दवाईयां उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में विभागीय स्तर पर दवाईयों की खरीद में हुई गड़बड़ी के चलते अभी तक आयुष की दवाईयां खरीदने की प्रक्रि या पूरी नहीं हो पा रही थी। अब सब कुछ ठीक और होम्योपैथी, आयुर्वेद व युनानी खण्ड की दवाईयों की खरीद को हरी झंडी दी जा चुकी है।
विज्ञापन


बार क ोड डालने के बाद ही लैब में पहुंचेंगे जांच सैंपल
इटावा। जिला अस्पताल की आधुनिक पैथालॉजी को आनलाइन सुविधा से लैस किया गया है। इसके तहत अब पैथालॉजी के ठीक सामने रजिस्ट्रेशन कक्ष में मरीज का पंजीकरण किए जाने के साथ ही मरीज की आईडी जेनरेट की जाएगी। सैंपल को बार कोड देकर पैथालॉजी पहुंचा दिया जाएगा। इसके बाद जांच की रिर्पोट को मरीज की आईडी पर फीड कर दिया जाएगा और मरीज को उसके रजिस्ट्रेशन के आधार पर जांच रिर्पोट मिल सकेगी। इसके साथ ही आगे चलकर मरीजों क ो कहीं से भी आनलाइन जांच रिर्पोट मिलने की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड गैसिस मशीन भी आएगी
इटावा। जिला अस्पताल की पैथालॉजी में प्लेटलेट्स काउंटिंग के लिए सीबीसी मशीन, फु ल आटो एनलाइजर, सेन्ट्रीफ्यूज मशीन, सेमी ऑटो एनलाइजर लगाए जा चुके हैं। जल्द ही लैब में ईएसआर, ब्लड गैसिस मशीन, इलैक्ट्रोलाइट एनलाइजर भी उपलब्ध हो जाएंगे। इससे कैल्सियम आदि के साथ खून में मौजूद गैसों की जांच भी जिला अस्पताल में निशुल्क होने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed