{"_id":"b77062e15b65baa611a8edceb796946f","slug":"there-were-20-complaints-six-of-the-salvage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईं शिकायतें 20, निपटाईं छह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईं शिकायतें 20, निपटाईं छह
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला समाधान दिवस में आईं 20 शिकायतों में छह का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस दौरान एसएसपी मंजिल सैनी ने खुद उपस्थित होकर महिलाओं की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
पुलिस लाइंस स्थित सभागार में महीने के पहले बुधवार को महिला समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें अपनी-अपनी फरियाद लेकर भारी संख्या में महिला पुरुष उमड़ पड़े। इसकी अध्यक्षता करते हुए एसएसपी मंजिल सैनी ने सभी महिलाओं की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
समाधान दिवस में तीन शिकायतें पारिवारिक विवाद की सामने आयीं, जो पति-पत्नी के विवाद से संबंधित थीं। अन्य शिकायतें पारिवारिक कलह तथा घरेलू विवादों से संबंधित थीं। एसएसपी ने मौके पर छह शिकायतों को निस्तारित किया। चार शिकायतों को परिवार परामर्श केंद्र मे सम्मिलित करने के निर्देश दिए। शेष 10 शिकायतों में अग्रिम तिथि निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस बाल कल्याण अधिकारियों से महिला एवं बाल उत्पीड़न के मामलों को संवेदनशील तरीके से त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सिटी शिवराज सिंह, आरआई पुलिस लाइन हुब्बलाल सहित सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष तथा महिला पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य अरविंद कुमार तिवारी, प्रहलाद सिंह रिटायर्ड क्षेत्राधिकारी, उषा अरविंद न्यायिक मजिस्ट्रेट, ममता यादव एडवोकेट भी मौजूद रहीं।