{"_id":"5f1edde48ebc3e63750f6c55","slug":"there-is-no-clue-of-the-woman-who-shot-the-girl-even-after-24-hours-etawha-news-knp573512532","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी युवती को गोली मारने वालों का नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी युवती को गोली मारने वालों का नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
कस्बे में कथगवां रोड तिराहे पर बकरी चराने जा रही युवती को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारी थी, घटना में 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
युवती के पिता की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है। घायल युवती का सैफई पीजीआई में इलाज चल रहा है।
रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कस्बे के मोहल्ला लुधियात कथगवां निवासी रोशनी (18) पुत्री सोवरन मोहल्ले के बच्चों के साथ बकरी चराने के लिए खेतों पर जा रही थी।
इसी बीच कथगवां रोड तिराहे पर बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसकी पीठ में तमंचे से गोली मार दी थी।
गोली लगने से घायल युवती लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई थी। आसपास के ग्रामीण गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और युवती के परिजनों को सूचना दी।
हादसे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने युवती को जिला अस्पताल भेजा था, जहां से उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया था।
वहीं घटना के चौबीस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। थानाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि दो संदिग्धों को चिह्नित किया गया था जिनको पकड़ने के लिए रात में दबिश दी गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।