फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There is a possibility of a leopard in the buffer zone of the safari

सफारी के बफर जोन में तेंदुआ होने की आशंका

Sun, 03 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of a leopard in the buffer zone of the safari
इटावा। इटावा सफारी के बफर जोन में तेंदुआ होने की आशंका से अधिकारियों में खलबली मची है। तेंदुए की तलाश में बफर जोन (बाहरी छोर) में 10 ट्रेपिंग कैमरे लगाने के साथ 18 कर्मचारियों को गश्त पर लगाया गया है। गश्त के लिए तीन गाड़ियां भी लगाई गई हैं। दिन रात गश्त की जा रही है। सहायक वन अधिकारी विनीत सक्सेना के अनुसार सफारी के अंदर तेंदुए के पदचिह्न नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

इटावा सफारी प्रबंधन ने चार काले हिरणों की मौत होने की पुष्टि की है। इसमें तीन वयस्क और एक मादा शावक है। वयस्कों में दो नर और एक मादा थे। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम में हिरणों के गले में चोट के निशान पाये गए हैं। उनका मानना है कि हिरणों की मौत स्वाभाविक मौत है। ये हिरण आपसी वर्चस्व में मारे गए हैं। सफारी से जुड़े लोगों का कहना है कि बफर जोन में अगर तेंदुआ है तो वह सफारी में अंदर आ सकता है। सफारी की बाउंड्रीवाल छह फीट की है। कहीं-कहीं बाहरी तरफ से ऊंचाई और भी कम रह जाती है। बफर जोन से तेंदुआ आसानी से बाउंड्रीवाल पार कर सकता है। वर्ष 2017 में सफारी के अंदर तेंदुआ आ गया था। उसे भी पकड़ने सफारी कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

सफारी में लगभग 150 काले हिरण
सहायक वन अधिकारी ने बताया कि सफारी में लगभग 150 काले हिरण हैं। इनमें से लगभग 100 हिरण एंटीलोप सफारी में और 50 हिरण बाहर हैं। उन्होंने बताया कि इनकी संख्या हर साल बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि काले हिरणों में नर और मादा के बीच का अनुपात गड़बड़ाया हुआ है। झुंड में 70 प्रतिशत मादा और 30 फीसदी नर होने चाहिए। लेकिन सफारी में इस समय लगभग 68 फीसदी नर हैं, इसलिए इनके बीच में वर्चस्व की लड़ाई होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed