फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thefts were committed by breaking the locks of four kiosks

Etawah News: चार गुमटियों के ताले तोड़कर चोरियां कीं

Fri, 12 Jan 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 12 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Thefts were committed by breaking the locks of four kiosks
फोटो संख्या 06 चाय की दुकान में चोरी करने के दौरान कैमरे में कैद चोर। वीडियो ग्रेब
विज्ञापन


चाय की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात हुई कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। कड़ाके की सर्दी और कोहरे की घनी चादर का फायदा उठाकर चोर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चार जगह गुमटियों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चाय की दुकान में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई। दुकानदारों की सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
सैफई कस्बे में मास्टर चंदगीराम स्टेडियम के पास लकड़ी की गुमटी में किताब सिंह फल की दुकान किए हुए हैं। जिसमें बुधवार रात ताला तोड़कर 4200 रुपये, 20 किलो सेब, 30 किलो अनार, पांच पैकेट खजूर, एक प्लेट कीवी फल चोर चुरा ले गए। दूसरी घटना गोपाल गुप्ता निवासी सैफई के खोखे के पीछे से लकड़ी काटकर उसमें रखे तीन हजार रुपये व 15 कंबल चोरी हो गए।
विज्ञापन

तीसरी घटना अमन कुमार निवासी नरहोली की गुमटी का ताला तोड़कर मोबाइल फोन के सामान सहित करीब 13 हजार रुपये चोरी हो गए। चौथी घटना बीएसएनल चौराहे के पास सैफई गांव निवासी अभिषेक की चाय व परचून की दुकान में हुई, इसमें बीस हजार रुपये नकद, पान-मसाला व सिगरेट के डिब्बे आदि सामान चुरा ले गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पड़ताल की गई है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed