{"_id":"223bcc239f577150151f637d51ad7763","slug":"theft-in-jewellery-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप से ले उड़े ढाई लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलरी शॉप से ले उड़े ढाई लाख का माल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने कस्बे के बीचोबीच स्थित किराना बाजार की एक ज्वैलरी शॉप में लगाकर करीब ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया। दुकान मालिक ने पुलिस से शिकायत की है, लेकिन पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
कटरा पुख्ता मोहल्ला निवासी अजय वर्मा पुत्र रमेशचंद्र वर्मा ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि किराना बाजार में उनकी सराफा एवं कृष्णा दौना पत्तल भंडार की दुकान है। रविवार की शाम 7 बजे वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए। सोमवार की सुबह 10 बजे दुकान का शटर खोला तो देखा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
इसकी खबर आसपास के दुकानदारों तथा पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को चोर दुकान की छत पर चढ़ गए और जीने की दीवार में सेंध लगाकर दुकान में घुस गए। तिजोरी को तोड़कर उसमें रखी साढे़ चार किलो चांदी व 20 ग्राम सोना और 48 हजार की नगदी सहित करीब ढाई लाख रुपये का माल चुरा ले गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरपाल सिंह यादव व कस्बा इंचार्ज प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि दुकान मालिक और उसके बेटे से चोरी हुए सामान के संबंध में अलग-अलग पूछताछ की गई तो वह दोनों जवाब देने में हिचकिचाए। उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।