{"_id":"6390db955cb6ef356d07bc5f","slug":"theft-in-house-etawah-news-knp7323100196","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो मकानों से चोर ढाई लाख का माल ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो मकानों से चोर ढाई लाख का माल ले गए
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र में चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। घटना के दौरान परिजन सोते रह गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
पहली घटना बलरई थानाक्षेत्र के गांव नगला विशुन में हुई। प्रबल प्रताप सिंह मंगलवार रात परिवार के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर थे। रात में चोर छत से होकर घर में घुस गए। नीचे कमरों में रखे बक्से व अलमारी के ताले तोड़कर जेवर-नकदी सहित अन्य सामान चुरा लिया। प्रबल ने बताया कि अलमारी में रखी सोने की चार चूड़ी, तीन जोड़ी पायल, सोने की दो अंगूठी, चांदी के चार सिक्के और 10 हजार रुपये चोर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
वहीं गांव बिहारीपुरा निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि चोर पांच हजार रुपये, चांदी की पायल, बिछिया, पीतल के बर्तन और कीमती सामान ले गए। खोजबीन के बाद बक्सा पास के ही खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी। एसएसआई रमाकांत ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।