फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The youth committed suicide by hanging himself

Etawah News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 07 Dec 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The youth committed suicide by hanging himself
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी गंगाराम बगिया में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी गंगाराम बगिया निवासी सुमन देवी पीआरडी में आरक्षी पद पर महिला थाने में तैनात हैं। बुधवार सुबह ड्यूटी से लौटकर करीब सात बजे सुमन घर पहुंचने पर अपने बेटे शिवम (24) को उठाने के लिए उसके कमरे में गईं तो दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद थी। काफी देर तक आवाज देने पर जब शिवम ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने परिजनों को बुलाकर दरवाजा खोलकर अंदर घुसीं।
विज्ञापन

शिवम का शव पंखे पर शॉल के सहारे फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई। परिजन शिवम को फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवम की शादी दो साल पहले उक्त थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा से हुई थी। उसकी पत्नी दो महीने मायके में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम के छोटे भाई गोलू ने बताया कि किसी से कोई बात नहीं हुई थी। आत्महत्या करने का कारण घर वाले नहीं बता पाए। शिवम पुताई का काम करता था। वह चार भाई बहन में से दूसरे नंबर का था सबसे बड़ी बहन काजल राजपूत पत्नी नितिन और सबसे छोटी बहन का नाम ज्योति है। शिवम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed