फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The young man's body was found, murder suspected

युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Wed, 13 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 13 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found, murder suspected
सुरजीत की मौत से रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कर्री में सोमवार की रात से घर से लापता युवक का शव गांव में ही एक जगह पड़ा मिला। उसके गले व शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव कर्री निवासी सुरजीत सिंह (35) सोमवार की रात लगभग 7:30 बजे घर से निकला था। देर रात तक वह वापस घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन



परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह गांव के लोग दैनिक क्रिया के लिए घर से बाहर निकले तो देखा कि गांव में नाहर सिंह के मकान के पास एक युवक का शव पड़ा है। बाद में उसकी शिनाख्त सुरजीत के रूप में हुई। सुरजीत का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर चौबिया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। 
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि मृतक की गर्दन व शरीर पर चोटों के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसकी गला घोटकर हत्या की गई है। हत्या क्यों की गई इस बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता सके। सुरजीत के भाई सरनाम ने बताया कि सुरजीत सोमवार की शाम को घर से घूमने की बात कहकर निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि उसका गांव में किसी से कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ चौबिया राम चंद्र दीक्षित का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा। सुरजीत खेतीबाड़ी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी नीलम के अलावा उनके चार बच्चे हैं। जिसमें सबसे बड़ी प्रियांशी (11), उज्जवल (7), उदय प्रताप (5) के अलावा गरिमा तीन साल की है। सुरजीत की मौत से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed