फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The work done as teaching austerity gave respect in etawah

इटावाः शिक्षण को तपस्या मानकर किए गए काम ने दिलाया सम्मान

Sat, 05 Sep 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
The work done as teaching austerity gave respect in etawah
मीना मंच के कार्यक्रम में बच्चों के साथ प्रधानाध्यापिका प्रतिभा तिवारी - फोटो : ETAWHA
इटावा। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा तिवारी को इस वर्ष प्रदेश सरकार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार उन्हें यूं नहीं मिला इसके लिए उन्होंनेे लगातार सात सालों तक अपने काम को तपस्या मानकर किया। सात वर्षों की अथक मेहनत शिक्षा में नवाचार एवं गुड टच बैड टच के प्रति छात्राओं को जागरूक करने के उनके जुनून ने उन्हें सफलता के इस सोपान तक पहुंचाया है। जहां पहुंचना हर किसी की ख्वाहिश होती है।
विज्ञापन

प्रतिभा तिवारी की नियुक्ति वर्ष 2013 में उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर में हुई। उस समय छात्र नामांकन केवल 56 था। क्षेत्र की बालिकाओं में तो शिक्षा के प्रति नकारात्मक विचारधारा थी। विद्यालय भवन बदहाल था, पीने का पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थी। मोहल्ले के लोग विद्यालय के गेट के सामने ही कूड़ा डालते थे।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पालिका के सहयोग से सबसे पहले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यथासंभव कार्यशालाओं का आयोजन किया। इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। डिजिटल इंडिया से उन्हें जनपद स्तर पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नामांकन बढ़ाना एक चुनौती लगी। नामांकन को लेकर सामुदायिक सहभागिता के लिए कार्यशालाएं कैंप आयोजित किए गए। स्कूल चलो-अभियान जोर शोर से चलाया गया। 2014-15 में विद्यालय का छात्र नामांकन बढ़ने लगा। नामांकन संख्या बढ़कर अब 116 हो गई।
वर्तमान पाठ्यक्रम नवाचारों एवं डिजिटल शिक्षा की दिशा में बच्चों के शैक्षिक अभिवर्धन एवं उन्नयन के लिए कंप्यूटर लैब सृजित की गई। जिन पर बच्चे डिजिटल कंटेंट बेस्ड मैटेरियल के लिए बच्चे कंप्यूटर के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का निदान करते हैं।

उन्होंने पूरे जिले मेें किशोरी शक्ति योजना के तहत छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक किया। आज इस अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला रहा है। प्रदेश सरकार ने उन्हें इस अभियान की सफलता और छात्र नामांकन में उल्लेखनीय योगदान के लिए ही इस वर्ष के राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed