{"_id":"6176ebc53371a12bf92c2b11","slug":"the-woman-hanged-herself-by-sending-her-husband-to-collect-the-goods-etawah-news-knp6603510179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को सामान लेने भेज महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को सामान लेने भेज महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन
इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को करवा चौथ के दिन एक महिला ने अपनी दुकान में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। पति बाजार से करवा चौथ का सामान खरीदकर लौटा। तब उसे घटना का पता चला।
पुलिस के मुताबिक, महिला के खुदकुशी करने की वजह साफ नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र के यमुना तलहटी मोहल्ले निवासी अशोक कुशवाहा उर्फ छोटे घर के बाहर चाट का ठेला लगाते हैं।
उनकी पत्नी कृष्णा (42) घर के बाहर ही परचून की दुकान चलाती थीं। अशोक ने बताया कि रविवार की देर शाम पत्नी ने उन्हें करवाचौथ का सामान लेने के लिए बाजार भेजा था।
विज्ञापन
वह सामान खरीदकर देर शाम वापस घर पहुंचे, तो कृष्णा दुकान के अंदर शटर से प्लास्टिक की रस्सी से फांसी पर लटक रही थी। उनके सूचना देने पर थाना पुलिस मौके पर आई और कृष्णा को फंदे से नीचे उतारा।
तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि महिला के कोई संतान नहीं थी। इस वजह से वह तनाव में रहती थी।
हो सकता है कि निसंतान होने की वजह से ही उसने खुदकुशी की हो। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।