फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The weather mild typhoon

आंधी से आई मौसम में नरमी, इकदिल में टीनशेड उड़ा, चपेट में आकर महिला घायल

Tue, 19 May 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 19 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
The weather mild typhoon

तेज धूप के बाद शाम को आंधी आने से मौसम में कुछ नरमी आई। इकदिल में टीनशेड उड़ने से उसकी चपेट में आकर एक महिला घायल हो गई।

विज्ञापन


मंगलवार को पूरे दिन गर्मी व कड़क धूप से लोग बेहाल बने रहे। दोपहर में तपिश से लोग बेहाल थे। लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल था। शाम को पांच बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। बदली होने के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी तेज होने लगी तो सड़क पर चल रहे लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में इधर-उधर होने लगे।

आंधी आने से पहले ही बिजली भी काट दी गई। तेज हवाओं से सड़कों पर सन्नाटा सा छा गया। जो लोग सड़क पर चल रहे थे, उन्हें चलना काफी मुश्किल लग रहा था। कई लोगों ने गाड़ी बंद करने में भी अपनी भलाई समझी और सड़क के किनारे खड़े हो गए।  लोग धूल से सराबोर हो गए।
विज्ञापन


आंधी के बाद हुई ठंडक का मजा लेने को कई लोग घरों की छतों पर भी निकल आए।  आंधी तेज होने पर धूल भरी हवा चलने से आंखें बंद होने लगी थीं। तेज हवाओं से कई साइन बोर्ड व होर्डिंग टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी थमने पर करीब पौन घंटे के बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। आंधी के बाद मौसम में ठंडक आ गई। दिनभर की गर्मी से लोगों को राहत मिली।

उधर इकदिल थाना क्षेत्र के गांव नगला खादर में मंगलवार की शाम को आई आंधी में टीनशेड उड़ गया जिसकी चपेट में आने से एक महिला घायल हो  गई।

गांव निवासी सुभाष बाबू  की पत्नी मंजूदेवी मंगलवार की शाम को अपने घर पर थी। तभी अचानक  आंधी आ जाने से पड़ोसी कर छत  पर डला टीनशेड उड़कर  उसके ऊपर  आ गिरा। गंभीर रूप से घायल  मंजूदेवी को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed