Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The Union Minister visited the Kalika Devi temple and sought blessings.

Etawah News: केंद्रीय मंत्री ने कालिका देवी के मंदिर पर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

Thu, 12 Nov 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 12 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The Union Minister visited the Kalika Devi temple and sought blessings.
फोटो 08: कालिका देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल। संवाद
बकेवर। केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय तथा पंचायती राज मंत्रालय प्रो. एसपी सिंह बघेल ने लखना के माता कालिका देवी के मंदिर पर पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लेखपाल व लोगों से प्रदेश सरकार की तरफ से कालिका मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन


बुधवार की शाम केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल लखना की कुल देवी मां कालिका देवी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना करते हुए मत्था टेका। केंद्रीय मंत्री के साथ उनके एक-दो परिवार के लोग भी थे। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों व स्थानीय लेखपाल से मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर चर्चा की। इस पर लेखपाल ने केंद्रीय मंत्री को मंदिर के निजी स्वामित्व होने की बात बताई। इस पर उन्होंने कहा कि जो स्वामित्व है, वहीं बना रहेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, शिवम शुक्ला, आदित्य मोहन शर्मा समेत अन्य नगर लखना के भाजपा नेता मौजूद रहे। इसके अलावा तहसीलदार भरथना न्यायिक जावेद अंसारी, लेखपाल राहुल चौबे के साथ लखना चौकी इंचार्ज संजीव कुमार मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed