फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The two trains stopped treating sick passengers

बीमार यात्रियों के इलाज के लिए दो ट्रेनें रोकीं

Fri, 08 Jan 2016 02:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा Updated Fri, 08 Jan 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
The two trains stopped treating sick passengers

सफर के दौरान अचानक दो यात्रियों की तबियत बिगड़ने पर एक बार फिर दो ट्रेनों को  इटावा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेलवे के डाक्टर ने बीमार यात्रियों के स्वास्थ की जांच कर उन्हें दवाई दी। इस दौरान रिवर्स शताब्दी 20 मिनट और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस लगभग आधा घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रहीं।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह कानपुर- नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी के कानपुर स्टेशन से चलने के बाद कोच नंबर सी-9 में सवार 60 वर्षीय डी कौर की तबियत बिगड़ गई। कंट्रोल को इसकी सूचना टीटीई ने दी।  इसके बाद ट्रेन को इटावा स्टेशन पर आठ बजकर 11 मिनट पर रोका गया। रेलवे के डाक्टर ने कोच में पहुंचकर वृद्धा के स्वास्थ्य की जांच कर दवाई दी।
विज्ञापन


इस दौरान ट्रेन 20 मिनट तक इटावा रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। दूसरी घटना स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में हुई। ट्रेन के कोच नंबर एस-7 में सोनपुर से सवार अनिल कुमार पुत्र भागीरथ को अचानक उल्टी- दस्त होने लगे। सह यात्रियों ने इसकी सूचना टीटीई को दी। टीईटी ने टूंडला कंट्रोल को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ट्रेन 11 बजकर 05 मिनट पर इटावा स्टेशन पर रोकी गई। रेलवे के डाक्टर ने कोच में पहुंचकर  बीमार यात्री का इलाज किया। इस दौरान आधा घंटे तक स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस इटावा रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed