फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The two sides threw stones and fire in the air

दो पक्षों में पथराव व हवाई फायरिंग,

Sun, 13 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 13 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The two sides threw stones and fire in the air
शहर से सटे गांव हरिहरपुरा में प्रधानी चुनाव के चलते दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी और हवाई फायरिंग हुई। पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन



विवाद को चुनावी हार की खिसियाहट से जोड़कर देखा जा रहा है। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुरा ग्राम पंचायत से राधा शाक्य पत्नी प्रदीप शाक्य ने प्रधानी का चुनाव जीता है। रविवार दोपहर करीब दो बजे चुनाव जीतने के बाद समर्थक एकजुट होकर प्रधान राधा शाक्य के घर के बाहर जमा हो गए।
विज्ञापन



इसी बीच हारे हुए प्रत्याशी का समर्थक बाइक से गुजरा। उसकी बाइक वहां खड़े कुछ लोगों से छू हो गई। इस पर विवाद शुरू हुआ, जो पत्थरबाजी से फायरिंग तक जा पहुंचा। इस संबंध में प्रधान पति प्रदीप शाक्य ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने समर्थकों के साथ घर के समीप मंदिर पर पूजा की और लड्डू बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी बीच गांव का ही प्रदीप शाक्य बाइक से गुजरा। उसकी बाइक से कुछ लोगों के रगड़ लग गई। लोगों ने एतराज जताया तो वह लड़ने पर आमादा हो गया। प्रधान पति ने बताया कि इसके एक करीब आधा घंटे बाद प्रदीप दोबारा साथियों के साथ आया और पत्थरबाजी शुरू कर दी।


उसकी तरफ से फायरिंग भी की गई। अचानक हुई पत्थरबाजी में उनके घर के बाहर मौजूद कई समर्थक घायल हो गए। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन पुलिस देर से पहुंची। उन्होंने कहा कि हार की खिसियाहट के चलते माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया है।


  इस झगड़े में गांव के ही गजराज सिंह पुत्र सीता राम, सुरेश चंद्र पुत्र कैलाशचंद्र, अमरसिंह और उनका पुत्र विपिन घायल हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष से घायल प्रदीप शाक्य को भी पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची। प्रदीप ने बताया कि वह बाइक से गुजर रहा था।



तभी प्रधान के समर्थकों ने पत्थरबाजी कर घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। इस संबंध में फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि चुनाव को लेकर आपसी लड़ाई का मसला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed