फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The trolley entered the wall to save the truck coming out of the rice mill.

Etawah News: राइस मिल से निकल रहे ट्रक को बचाने में दीवार में घुसा ट्राला

Mon, 05 Feb 2024 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The trolley entered the wall to save the truck coming out of the rice mill.
जसवंतनगर। लगातार दूसरे दिन नेशनल हाईवे पर राइस मिल से निकल रहे ट्रक के कारण हादसा हुआ। रविवार शाम ट्रक को बचाने में एक ट्राला दीवार में जा घुसा। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से मुर्गी का दाना लादकर कोलकाता जा रहे ट्राला चालक बबलू निवासी भीलवाड़ा राजस्थान हाईवे पर जैसे ही पहुंचा, तभी कैस्त गांव में राइस मिल से निकल रहे ट्रक को बचाने में वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं कर सका। ट्राला दीवार में घुस गया। जोरदार टक्कर से ट्राला से केबिन अलग हो गया। चालक के केबिन में फंसने से उसे हाथ और पैर में चोटें आईं। घायल को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया। दीवार के मलबे में दबकर कर्मचारियों की दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन



राइस मिल बनी हादसे का केंद्र
शनिवार सुबह राइस मिल से निकल रहे ट्रक को बचाने में स्लीपर बस मिल की दीवार में घुस गई थी। हादसे में 14 सवारियां घायल हुई थीं। बीते दिसंबर माह से यह तीसरा हादसा है। राइस मिल का दरवाजा नेशनल हाईवे से सटा हुआ है। बताया गया कि राइस मिल के मालिक नेशनल हाइवे अथॉरिटी से जमीन अधिग्रहण का पूरा मुआवजा प्राप्त कर चुके हैं। बावजूद इसके गेट को हटा नहीं रहे हैं। आने वाले समय में गेट को हटाया नहीं गया तो हाईवे पर किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed