{"_id":"61608c2e8ebc3e0e5618bdf2","slug":"the-thief-who-entered-the-house-was-beaten-to-death-by-the-villagers-etawah-news-knp657146289","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के नगला हरचंद्र गांव में शुक्रवार की सुबह चोरी के इरादे से किसान के घर में पांच चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों की आहट पाकर किसान के परिजनों ने शोर मचाया।
इसी बीच एक चोर ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, तो ग्रामीणों की भीड़ ने उसे दबोच लिया और पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पाकर एसएसपी एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी कपिल देव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की।
अभी तक मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। नगला हरचंद्र गांव निवासी रमेश शाक्य खेती-बाड़ी करते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे उनके मकान की छत पर पांच चोर चढ़ आए।
विज्ञापन
चोरों के छत से सीढ़ियों के तरफ आने की आहट से परिवार के लोगों की नींद खुल गई। परिजनों के साथ ग्रामीण भी शोर मचाते हुए दौड़े, तो चार चोर भाग गए। एक चोर छत से कूदकर भागा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
इस पर चोर ने किसान की पत्नी अनार देवी को लात मार दी। इससे वह गिरकर घायल हो गईं। इसके बाद चोर भागने लगा, जिसको ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने चोर को लाठी-डंडे व लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि लोगों के आरोपी से नाम व पता पूछा, लेकिन वह चुप्पी साधे रहा। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से मरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
मृतक का फोटो व ब्योरा जसवंत नगर के आसपास के थानों व जिलों में भेजा गया है, लेकिन अभी तक पता नहीं चला है। किसान रमेश शाक्य की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
गांव में दहशत, घर छोड़ भागे ग्रामीण
किसान के घर में चोरी के इरादे से घुसे चोर की पिटाई से हुई मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पिटाई में शामिल रहे कई लोग पुलिस की डर से घर छोड़कर भाग गए। शुक्रवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव में मौजूद महिलाओं व बच्चों से घटना की जानकारी ली। रमेश व उसके परिजनों से भी बात की।
चोरी के इरादे से एक मकान में घुसे युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि किसान रमेश के घर की छत पर चार से पांच लोग चोरी के इरादे से चढ़े थे। रमेश व उनके परिजनों के शोर मचाने पर चार आरोपी भाग गए, लेकिन एक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया था। मरने वाले की पहचान नहीं हुई है। इसलिए 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी