फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The then accountant was accused of tampering

Etawah News: तत्कालीन लेखपाल पर हेराफेरी का आरोप

Mon, 19 Jan 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The then accountant was accused of tampering
इटावा। जिले में कार्यरत रहे लेखपाल राजेश सिंह चौहान के खिलाफ सरकारी राजस्व अभिलेखों में जानबूझकर हेराफेरी करने और जालसाजी के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुरवियाटोला निवासी प्रदीप कुमार सक्सेना न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि वह शहर में अपनी पुश्तैनी भूमि के मालिक हैं जिसकी पुष्टि वर्ष 1948 में सिविल कोर्ट द्वारा भी की जा चुकी है। पीड़ित का आरोप है कि तत्कालीन लेखपाल राजेश सिंह चौहान ने उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से क्षति पहुंचाने की नीयत से सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी की। आरोप है कि लेखपाल ने जानबूझकर नक्शे में वर्ष 1999 के स्थान पर 1998 दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, राजस्व रिकॉर्ड (खेवट) में सालाराम दुबे के स्थान पर फर्जी तरीके से लालूराम दुबे नाम दर्ज कर दिया गया। अफसरों ने सुनवाई नहीं की तो उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में, कोतवाली पुलिस ने 18 जनवरी को लेखपाल राजेश सिंह चौहान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed