{"_id":"6990bf3b3e6df5ae0d0d94cc","slug":"the-tempo-driver-was-also-beaten-up-on-suspicion-of-making-a-video-etawah-news-c-216-1-etw1002-137834-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वीडियो बनाने के शक में टेंपो चालक भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वीडियो बनाने के शक में टेंपो चालक भी पीटा
विज्ञापन
जसवंतनगर। ग्राम धरवार में शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर सवार युवक को रास्ते में रोककर मारपीट करने व वीडियो बनाने के शक में टेंपू चालक को भी पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगला पसी निवासी सतवीर यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 13 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे वह ट्रैक्टर से काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान धरवार निवासी सत्यवीर, हिद्देश, राजीव कुमार व विवेक ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि चारों ने उन्हें जबरन ट्रैक्टर से नीचे उतारकर लात-घूंसों से मारपीट की। इसी बीच बलरई गांव निवासी मुकेश टेंपू से अपने घर जा रहे थे। नामजद युवकों को शक हुआ कि मुकेश मारपीट की घटना का वीडियो बना रहा है।
इस पर आरोपियों ने उसे भी टेंपो से खींचकर नीचे उतार लिया और उसके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।