{"_id":"168d1b95593eeee0f339f531116f2b2b","slug":"the-teenager-s-body-was-found-hanging-from-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव रिदौली में किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर
विज्ञापन
पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ऊसराहार थाना क्षेत्र
के रिदौली गांव निवासी स्व. सुभाष पाल की 15 वर्षीय बेटी ज्योति का शव
बुधवार को गांव के किनारे एक खेत में पेड़ से लटका मिला। किशोरी के गले में
उसके ही दुपट्टे का फंदा पड़ा था।
घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव में चर्चा है कि ज्योति के पिता की करीब 12 साल पहले मौत हो गई थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण ज्योति की मां गीता मजदूरी करती है। बुधवार सुबह दस बजे जब ज्योति की मौत की खबर गीता को मिली तो वह बिलख पड़ी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही एक लड़के पर आरोप लगाया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जेपी यादव मौके पर पहुंचे। गीता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रात में ज्योति घर पर सो रही थी। सुबह तीन बजे आवाज सुनकर उनकी नींद टूटी तो देखा गांव का एक लड़का उसके पास मौजूद था।
उसी समय वह उलाहना देने उसके घर चली गई। जब लौटकर आईं तो दोनों गायब थे। इसके बाद उसका शव खेत के किनारे पेड़ पर लटका मिला। एसओ जेपी यादव ने बताया कि किशोरी की मां ने तहरीर में किसी पर हत्या का आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। प्रतीत होता है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।