{"_id":"c0739ec35d1fe9c3938b22aac776ee21","slug":"the-team-won-one-match-and-lost-another-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई की टीम एक मैच जीती और दूसरा हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई की टीम एक मैच जीती और दूसरा हारी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
सैफई महोत्सव के तहत खेल निदेशालय लखनऊ की ओर से चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को ओपन आमंत्रण राज्य स्तरीय वालीबाल पुरुष प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रामकरन आर्य ने किया।
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन कुल छह मैच हुए। खास बात यह रही कि सभी विजेता टीमें 2-0 से विजयी रहीं। सैफई की टीम एक मैच जीती जबकि दूसरा हार गई। प्रतियोगिता का समापन 29 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
इन मैचों में गोरखपुर ने देवरिया की टीम, इलाहाबाद ने इटावा को, सैफई ने देवरिया को, बांदा ने गोरखपुर को, यूपी 11 ने फैजाबाद छात्रावास को, स्पोर्ट्स हॉस्टल बांदा ने सैफई की टीम को 2-0 से पराजित किया। सर्दी के बावजूद मैच का आनंद लेने के लिए काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व मंत्री श्री आर्य का खेल विभाग के निदेशक आरपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कानपुर ऊषा लाल, सैफई क्रीड़ाधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, इटावा क्रीड़ाधिकारी अर्जुन प्रसाद यादव एवं अंतर्राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी अवनीश यादव ने बुके भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी बांदा संजय शर्मा, इलाहाबाद के केपी सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, देवीप्रसाद यादव, युवा कल्याण अधिकारी आरपी यादव आदि मौजूद रहे।