फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The teacher will take care of trees

शिक्षक करेंगे पेड़ों की देखभाल

Sun, 14 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 14 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The teacher will take care of trees
पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अब परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक पेड़ों की देखभाल करेंगे। ट्री केयर डे पर डायट परिसर में पेड़ों के आसपास साफ  सफाई तथा उनकी देखभाल करने के बाद ये बातें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जेपी राजपूत ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा देने के साथ सामाजिक रूप से भी जागरूक करते हैं। अब उन्हें पर्यावरणीय दृष्टि से भी जागरूक किया जाएगा। शिक्षकों से पर्यावरण संरक्षण के कार्य में जुटने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


डायट परिसर में पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक सेविन हिल्स के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र यादव, स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय सक्सेना के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में डायट प्राचार्य ओपी सिंह ने कहा कि पूरे डायट परिसर में पेड़ों का रखरखाव किया जाएगा जिसकी निगरानी वह स्वयं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 संस्था स्वदेश के रामजन्म सिंह ने कहा कि बड़ों से ही बच्चे सीखते हैं। इस दौरान दीपराज द्विवेदी, अर्चना चौधरी, मीनाक्षी पांडेय, वंदना, राजीव कुमार, अनुराग पचौरी, मनोज सिंह, रिसोर्स टीचर प्रहलाद कुमार, विवेकानंद सेवा संस्थान युवा शाखा अध्यक्ष नितिन जैन, देवानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed