फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The students reflect on weather and climate

मौसम और जलवायु पर छात्रों ने किया चिंतन

Tue, 03 Nov 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 03 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
The students reflect on weather and climate

संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान

विज्ञापन
कांग्रेस का जनपदीय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डायट प्राचार्य ओपी सिंह ने किया। ‘मौसम और जलवायु को समझना’ विषय पर हुए कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की टीमों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर मौसम और जलवायु पर चिंतन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ओपी सिंह ने कहा कि विश्व के सभी वैज्ञानिक आज ऐसे रिसर्च में लगे हुए हैं, जिससे भूकंप के आने का पूर्वानुमान लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को लेकर आज समूची दुनिया चिंतित है।

साथ ही यह भी बताया कि जानवरों को आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का पूर्वाभास हो जाता है और वे स्थान छोड़ देते हैं। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ. अभय राय सिंह यादव ने कहा कि संसार के वैज्ञानिकों और महान हस्तियों का जन्मदाता एक विद्यालय ही होता है।
विज्ञापन


विद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने कहा कि लगातार बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिवेश में मौसम और जलवायु को समझना बेहद आवश्यक हो गया है। अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नीलम आनंद ने कहा कि बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि व भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से समूचा विश्व कांप उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्रों ने प्रस्तुत किया प्रोजेक्ट
परियोजनाएं प्रस्तुत करने वालों में राहुल त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, संतोष त्रिपाठी, मनमोहन कृष्ण, राखी मित्तल, पंकज रावत, अम्बुज दुबे, अहमद इमरान खान, अविनाश भदौरिया, सुबिन जॉन, मौ फैजान खान, पीके शर्मा, एसके त्रिपाठी, कलीम मियां, अल्केष कुमार, राजेष कुमार चतुर्वेदी, दीपक राजपूत, अविनाश द्विवेदी, सोम गुप्ता, पल्लवी शर्मा, शिवांश त्रिपाठी, प्रभात त्रिवेदी, अंकित यादव, उज्ज्वल यादव, स्वाती यादव, प्रिंस यादव, कनिष्का राज, इशिका यादव, प्रिया यादव, नीतू यादव, शिखा यादव, नवनीत यादव, शिवानी, तेज प्रताप सिंह राना, मनोज कुमार यादव, दिव्यानी झा, समीर वैश, प्रियांक दुबे, चारू सिंह, अनिकेत यादव, सूर्य प्रताप सिंह, शैलेश तिवारी, देवेश, राज गुप्ता, हेरा इंसा, प्रांशु तिवारी, आयुषी भदौरिया, युवराज सिंह आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed