फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The story of Jaharveer's birth narrated to the devotees

भक्तों को सुनाई जाहरवीर के जन्म की कथा

Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The story of Jaharveer's birth narrated to the devotees
कथा सुनाते आचार्य रवि नाथ महाराज - फोटो : ETAWAH
सैफई। गोगा देव राजस्थान के लोक देवता माने जाते हैं। इन्हें जाहरवीर गोग राणा के नाम से भी जाना जाता है। इनके जन्म को लेकर कथा प्रचलित है, जिसका वर्णन गुरुवार को विवेक विहार कॉलोनी फर्रुखाबाद रोड पर चल रही श्री शिव गोरक्ष जाहरवीर कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथा प्रवक्ता आचार्य रवि नाथ महाराज ने गोगा जाहरवीर के जन्म की कथा भक्तों को सुनाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य रवि नाथ महाराज ने कहा राजस्थान के महापुरुष गोगाजी का जन्म भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसे गोगा नवमी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि गोगाजी की मां बाछल देवी को संतान नहीं हुई थी, वो निसंतान थीं। संतान प्राप्ति के लिए बाछल देवी ने हर तरह के यत्न कर लिए थे, लेकिन उन्हें संतान सुख नहीं मिला।
विज्ञापन

गुरु गोरखनाथ ‘गोगामेडी’ के टीले पर तपस्या में लीन थे। तभी बाछल देवी उनकी शरण में पहुंच गईं। उन्हें अपनी परेशानी बताईं। तभी गुरु गोरखनाथ ने उन्हें पुत्र प्राप्ति का वरदान दिया। गोरखनाथ ने बाछल देवी को प्रसाद के तौर पर गुगल नमक दिया। यह प्रसाद खाकर बाछल देवी गर्भवती हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गोगा देव (जाहरवीर) का जन्म हुआ। गुगल फल के नाम से ही इनका नाम गोगाजी जाहरवीर पड़ गया। देर शाम तक चली कथा में गोगा जाहरवीर के जन्म दिन की कई झांकियां निकाली गई ,अंत में परीक्षित एवं आयोजक योगेंद्र यादव ने आरती की।

कथा सुनते भक्तगण

कथा सुनते भक्तगण- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed