फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The SP leader bikers robbed in broad daylight

बाइकर्स ने दिनदहाड़े सपा नेता को लूटा

Sun, 14 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sun, 14 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
बढपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिंड रोड पर कामेत व यमुना पुल के बीच दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने दिनदहाड़े  बाइक से जा रहे सपा नेता को मारपीट कर लूट लिया।
विज्ञापन


लुटेरे उनके पास से जंजीर व नकदी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी करने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

उदी मोड़ निवासी सपा नेता एवं व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष शंकर सिंह भदौरिया पुत्र अतरार सिंह भदौरिया रविवार को अपनी बाइक से किसी काम से इटावा आए थे। कामकाज निपटाकर अपराह्न करीब साढे़ तीन बजे वह वापस अपने घर जा रहे थे। वह यमुना पुल व कामेत के बीच ही पहुंच पाए कि दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। बाइक से उतरे युवकाें ने उनके साथ मारपीट की तथा उनके पास सं जंजीर व नकदी लूट ली।
विज्ञापन


 घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। लूट का शिकार हुए शंकर सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। दिनदहाड़े लूट होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी करने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। शंकर सिंह भदौरिया नेे बताया लुटेरे उनके पास से दस हजार नकद व जंजीर लूट ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed