{"_id":"69ed0a3e1ace98572406cc62","slug":"the-sky-is-burning-the-temperature-has-crossed-42-degrees-etawah-news-c-216-1-etw1004-141767-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आग उगल रहा आसमान, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आग उगल रहा आसमान, 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा
Sun, 26 Apr 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिले में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सूर्यदेव की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया, जिससे अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर के समय 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं गर्म हवाओं ने आग में घी का काम किया, जिसके चलते शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में दोपहर को सन्नाटा पसरा रहा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने राहगीरों को परेशान किया। जरूरी काम से बाहर निकले लोग चेहरे को कपड़े से ढके और छातों का सहारा लेते नजर आए। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अभी एक-दो दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। गर्मी का ग्राफ अभी और ऊपर जा सकता है, जिससे दिन के समय लू का असर और तेज होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बन रहे सिस्टम के कारण 28 से 30 अप्रैल के बीच मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और हल्की ओलावृष्टि होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।