फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The six-month change in the station's photo

छह महीने में बदलेगी स्टेशन की तस्वीर

Fri, 01 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Fri, 01 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The six-month change in the station's photo
डीआरएम को ज्ञापन देते वाहन स्टैंड ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। डीआरएम इलाहाबाद मंडल संजय कुमार पंकज ने गुरुवार को इटावा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि छह महीने में इटावा रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदल जाएगी। बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए कोच इंडीकेटर लगाए जाने के साथ कई और व्यवस्थाएं की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय, वाणिज्य निरीक्षक कक्ष व एसी रिटायरिंग रूम में गंदगी देख डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक, सीएमआई व निर्माण  खंड के अधिकारियों को फटकार लगाई और एक महीने में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीआरएम संजय कुमार डीआरएम स्पेशल ट्रेन से दोपहर 3:05 बजे इटावा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने साथ में मौजूद विभिन्न खंडों के अधिकारियों के साथ सबसे पहले स्टेशन मास्टर कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर एसएसआई सिस्टम के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह यात्री प्रतीक्षालय पहुंचे और यहां दीवारों का पुराना रंग देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण खंड के अधिकारियों को मरम्ममत के साथ प्रतीक्षालय में फीनिशिंग के साथ नया रंग कराने व ट्रेनों के टाइम टेबल बोर्ड बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर ही बनी डॉरमेट्री को देखा तो डीआरएम का पारा चढ़ गया। रूम की दीवारों का उखड़ा प्लास्टर और गंदगी देखकर उन्होंने एसएस को फटकारते हुए तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वाणिज्य निरीक्षक कक्ष में भी गंदगी पर सीएमआई को फटकार लगाई। डीआरएम ने इसके अलावा रिजर्वेशन कक्ष व पार्सल रूम का भी निरीक्षण किया। उनके साथ डीईएम अनूप कुमार, सीनियर डीसीएम अनु मणि त्रिपाठी, सीनियर डीओएम अन्नू द्विवेदी, पीआरओ सुनील कुमार गुप्ता आदि रेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्टेशन के वाहन स्टैंड ठेकेदार नीरज गुप्ता ने वाहन स्टैंड के टेंडर पर काफी समय बीतने के बाद भी रेल अधिकारियों के कोई कार्रवाई न करने पर डीआरएम को ज्ञापन दिया। डीआरएम ने आश्वासन दिया कि वह इलाहबाद पहुंचते ही इस मामलेे को देखेंगे। वहीं, कुलियों ने डीआरएम को ज्ञापन देकर लाइसेंस फीस जमा होने पर भी यूनीफार्म व मेडिकल सुविधा न मिलने की शिकायत की। इसके साथ ही कुलियों ने रेस्ट रूम के बदहाल होने की भी व्यथा सुनाई। ज्ञापन देने पहुंचे कुलियों में बाबूराम, सरनाम सिंह, रामनरेश, दफेदार सिंह, राम सिंह, रामवती, जयविलास, संजीव कुमार, राजीव कुमार, देव शंकर, जयवीर सिंह, नेम सिंह, रामरूप, चरन सिंह आदि शामिल रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed