फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The severed head of the baby was found in the garden, could not be identified

बाग में मिला शिशु का कटा हुआ सिर, नही हो सकी शिनाख्त

Sun, 20 Mar 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The severed head of the baby was found in the garden, could not be identified
घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे एसएसपी जयप्रकाश सिंह - फोटो : ETAWAH
बकेवर। कानपुर-इटावा हाईवे पर बकेवर कस्बा स्थित बाग में मासूम कटा हुआ सिर मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मासूम के धड़ की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह भी साफ नहीं हुआ सिर लड़की का है या लड़के का। ग्रामीणों ने मासूम की नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच व मासूम के सिर की मदद से उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है। मरने वाले की उम्र डेढ़ से दो वर्ष के बीच आंकी गई है।
विज्ञापन

बकेवर कस्बा के गांधी नगर निवासी राजेश नारायण हाईवे के किनारे बाग है। रविवार की सुबह राजेश अपनी भैंस बाग में बांधने गए थे। वहां भैंस बांधने वाले स्थान के पास उन्होंने मासूम का कटा हुआ सिर पड़ा देखा। वहां कुत्तों डेरा जमाए थे। राजेश ने कुत्तों को भगाने के बाद आसपास के लोगों को पूरा मामला बताया। इसी बीच सूचना पाकर एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह, थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों व पास स्थित कांशीराम के लोगों से मासूम की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने बाग के अंदर और आसपास के खेतों में करीब आधा किलोमीटर दूर तक छानबीन की, लेकिन मासूम के शरीर का धड़ नहीं मिला। छानबीन के दौरान हाईवे पर सर्विस रोड के किनारे बाग की ही तरफ खून से सना चादरनुमा कपड़ा और एक जोड़ी चप्पल भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मासूम के सिर के बाल घुटे हैं। लग रहा है कि एक-दो दिन पहले ही मासूम के बाल कटवाए गए हैं। कटे हुए सिर की स्थिति देख ग्रामीणों ने नरबलि की आशंका जताई है। इधर, पुलिस का भी मानना है कि मासूम की किसी अन्य स्थान पर हत्या करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मासूम का सिर बाग में कटा पड़ा मिला है। सिर की अभी पहचान नहीं हो सकी है। सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
हाईवे से घटनास्थल की दूरी मात्र सौ मीटर दूर है। जिस जगह पर मासूम का कटा हुआ सिर मिला है, वहां बकेवर ओवरब्रिज है, जहां पुलिस की पिकेट और डायल 112 पुलिस तैनात रहती है। इसके बाद भी कोई मासूम का कटा हुआ सिर बाग में फेंककर निकल गया और पुलिस वालों को भनक तक नहीं लगी। मासूम का कटा सिर को फेंकने वाले हाईवे से ओवरब्रिज की तरफ गए हैं। ओवरब्रिज की सर्विस रोड़ के किनारे खून से सना कपड़ा मिला है। पुलिस को आशंका है कि मासूम का सिर फेंकने आने वाले किसी वाहन से आए थे।
मासूम के शरीर का धड़ व हत्यारों की तलाश के लिए खोजी कुत्ते को मौके पर बुलाया गया। खोजी कुत्ता भी बाग और पास स्थित कांशीराम कालोनी के इर्दगिर्द घूमता रहा। आखिर तक वह न तो मासूम का धड़ का सुराग लगा सका और न ही हत्यारों का।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। टीम ने खून के नमूने, चादर व चप्पल को कब्जे में लिया है। क्राइम ब्रांच टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम वारदात का खुलासा करने की कोशिश में जुट गई है।

की जा रही लापता बच्चों की जानकारी
मासूम का कटा हुआ सिर मिलने के बाद पुलिस इटावा व आसपास के जिलों के लापता हुए बच्चों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस बाग में मिले सिर का फोटो लेकर आसपास के गांवों में घूम रही है, ताकि मरने वाले मासूम की पहचान हो सके। एसएसपी का कहना है कि इटावा के अलावा औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मध्य प्रदेश के भिंड आदि जिलों में टीम भेजकर लापता हुए बच्चों के बारे में जानकारी की जाएगी।

टनास्थल पर साक्ष्य उठाती फॉरेंसिक टीम

टनास्थल पर साक्ष्य उठाती फॉरेंसिक टीम- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed