{"_id":"627411a9040b5f3583671975","slug":"the-round-of-doctors-is-heavy-on-the-patients-the-situation-is-not-improving-etawah-news-knp695103993","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों का राउंड मरीजों पर पड़ रहा भारी, नहीं सुधर रहे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों का राउंड मरीजों पर पड़ रहा भारी, नहीं सुधर रहे हालात
विज्ञापन
डा.अजय शर्मा की खाली कुर्सी। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला अस्पताल की ओपीडी का हाल सुधर नहीं रहा है। राउंड के नाम पर डॉक्टर कुर्सी से लापता रहते हैं। बुधवार को कुछ डॉक्टरों के गायब रहने की खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की थी। गुरुवार को भी तीन डॉक्टर ओपीडी के समय लापता रहे। उनके कक्षों के बाहर मरीज इंतजार कर रहे थे। मरीजों के पूछने पर उनका स्टाफ यही बताता कि डॉक्टर साहब राउंड पर गए हैं।
जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू हो जाती है। पहले नंबर लगाने के प्रयास में आठ बजे से ही मरीज पहुंचने लगते हैं। गर्मी होने से सुबह भीड़ ज्यादा होती हे। पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को ओपीडी के बाहर घंटों डॉक्टर का इंतजार करना पड़ता है। ज्यादातर समय डॉक्टरों की कुर्सियां खाली ही रहती हैं।
गुरुवार को करीब पौने 11 बजे फिजिशियन डॉ.अजय शर्मा और उनकी सहायक महिला डॉक्टर सोनाली विश्वास ओपीडी में नहीं थीं। कोई भी मरीज पूछता, स्वास्थ्य कर्मी के लोगों को जवाब देता, डॉक्टर राउंड पर गए हैं आते ही होंगे। वह मरीजों के पर्चे एकत्र करता रहा। करीब 11 बजे डॉ. सोनाली हॉफती हुए अपने कक्ष की ओर आती दिखीं। बगल के कक्ष में डॉ.गौरव यादव की कुर्सी भी खाली थी। उनके स्टाफ ने बताया कि 19 मरीज देखकर राउंड पर गए हैं। कमरा नंबर 56 में मरीजों की लाइन लगी रही। यहां फिजिशियन डॉ.बीके शाहू और डॉ.शांतनु निगम मरीजों को देख रहे थे। दोनों डाक्टरों ने करीब डेढ़ सौ मरीज देखे।
विज्ञापन
डॉ.शांतनु निगम ने बताया 55 से 60 वर्ष के सांस के करीब 15 मरीज आए।
रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पारितोष शुक्ला के बोर्ड बैठक में गए थे, इससे मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। 30 से अधिक मरीजों को लौटना पड़ा।
मरीजों की परेशानी
डॉ.अजय शर्मा के कक्ष के बाहर बैठीं मोहल्ला उझैदी की गीता ने बताया दो महीना पहले छत से गिर गईं थीं। काफी खून निकल गया था। इससे हाथों में झनझनाहट होती है। एक घंटा से डाक्टर के इंतजार में बैठे हैं।
ग्राम इटगांव के बुजुर्ग राम स्वरूप ने बताया खांसी और जुकाम से परेशान हैं। डाक्टर को दिखाने के लिए पर्चा लगा दिया है। दो घंटा हो गए हैं, डाक्टर कब आएंगे पता नहीं। दूर जाना है धूप भी बढ़ती जा रही है।

डा. गौरव यादव का सूना पड़ा कक्ष। संवाद- फोटो : ETAWAH

(संशोधित फोटो) जिला अस्पताल में दो घंटे से डॉक्टर के इंतजार में जमीन पर बैठे बुजुर्ग राम स्वरूप व क- फोटो : ETAWAH

ह्दय रोग विभाग में लगी मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : ETAWAH