{"_id":"5723a0b44f1c1b5b1fa91a6b","slug":"the-rims-of-the-foundation-day-sai-baba-celebrated-sidhdheshvar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिम्स ने मनाया सिद्धेश्वर सांई बाबा का स्थापना दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिम्स ने मनाया सिद्धेश्वर सांई बाबा का स्थापना दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
रिम्स सैफ ई में सिद्धेश्वर सांई बाबा मंदिर के आठवें स्थापना दिवस पर हवन पूजन में भाग लेते निदेशक डा. (ब्रिगेडियर) टी. प्रभाकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई स्थित सिद्धेश्वर सांईं बाबा मंदिर का आठवां स्थापना दिवस मनाया गया। मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा अर्चना, हवन तथा भजन संध्या के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना एवं मुख्य कार्यक्रमों में संस्थान कर्मियों एवं उनके परिजनों के अतिरिक्त स्थानीय लोगों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान निदेशक डा. (ब्रिगेडियर) टी. प्रभाकर ने सांईं बाबा की पूजा अर्चना तथा हवन के साथ किया।
संस्थान निदेशक डा. (ब्रिगेडियर) टी. प्रभाकर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान सिद्धेश्वर सांईं बाबा मंदिर की लोकप्रियता में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। संस्थान कर्मियों के अतिरिक्त आसपास के लोग तथा दूरदराज के लोग भी मंदिर में सांई बाबा के दर्शन एवं आशीर्वाद लेने आते है। मरीजों तथा उनके परिजनों को मंदिर में आने से बड़ी शांति मिलती है।
विज्ञापन
प्रभारी मंदिर एवं वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. आईके शर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर स्थित सांई नाथ मंदिर (सर्वधर्मस्थल) ने आज आठवां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत गीता का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा अर्चना में संकाय अध्यक्ष डा. केएम शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक डा. (बिग्रेडियर) एसके गुप्ता, वरिष्ठ प्रोफेसर मोहन सिंह, वित्त नियंत्रक राजीव कुमार दीक्षित, संयुक्त निदेशक (सामग्री प्रबंधन) बलवीर सिंह तथा संस्थान के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।