{"_id":"c4055523816513e8443413371312058d","slug":"the-power-pole-broke-off-employee-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल टूटकर गिरने से बिजली कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल टूटकर गिरने से बिजली कर्मचारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। थाना सहसों के अंतर्गत बिंडवाकला गांव में बिजली खंभे पर तार खोलते वक्त पोल टूटकर गिर पड़ा जिससे संविदा बिजलीकर्मी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने टूटे पोल को उठाकर नीचे दबे लाइनमैन को बाहर निकाला परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लगभग दो घंटे तक विद्युत विभाग के किसी अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव को पावर हाउस हनुमंतपुरा पर रखकर लखना सिंडौस मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम चकरनगर के आने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला ।
थाना सहसों के अंतर्गत ग्राम विंडवाकला शासन की ओर से डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम घोषित किया गया है। इससे गांव में विकास कार्य कराया जा रहा है। रविवार को लगभग 10 बजे संविदाकर्मी उर्वेश सिंह यादव (26 वर्ष) पुत्र बलवीर सिंह निवासी सगरा थाना चकरनगर विंडवाकला गांव में लगे विद्युत पोल से तार खोलकर अलग कर रहा था । वह दो तार खोल ही पाया था कि तीसरा तार अपने आप टूट गया। इससे पोल टूटकर गिर गया। पोल के साथ उर्वेश भी गिरा और पोल में दब गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पोल उठाकर उर्वेश के शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही थाना सहसों पुलिस मौके पर पहुंची। विद्युत विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को विंडवाकला से ट्रैक्टर में रखकर विद्युत उपकेंद्र सहसों परिसर में रखकर लखना सिंडौस मार्ग जाम कर दिया। लाइन मैन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान चकरनगर राजेश सिंह उर्फ झब्बू यादव का रिश्ते में भतीजा लगता था। इससे क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सहसों जेपी पाल ने परिजनों से बात की। इसके बाद उत्तेजित लोग शांत हो गए। थानाध्यक्ष चकरनगर अरविंद सिंह भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। एसडीएम चकरनगर घनश्याम वर्मा एवं जेई विद्युत चकरनगर कन्हैयालाल, सहायक अभियंता विद्युत अजय गौतम एवं सीओ रामकृपाल भारती लगभग 4 बजे पावर हाउस सहसों पहुंचे। करीब ढाई घंटे बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।