फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The 'phool bangla' (floral pavilion) of Mother Dakshineshwari Devi, adorned with white flowers

Etawah News: सफेद फूलों से सजा मां दक्षिणेश्वरी देवी का फूल बंगला

Tue, 20 Oct 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 20 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The 'phool bangla' (floral pavilion) of Mother Dakshineshwari Devi, adorned with white flowers
फोटो 12:: प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर में अष्टमी को सजा फूल बंगला। स्रोत: आयोजक
इटावा। नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को यमुना तलहटी में स्थित शहर के प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर पर फूल बंगला सजाया गया। इस मौके पर माता दक्षिणेश्वरी देवी का मनमोहक शृंगार किया गया। मंदिर पर शाम से देर रात तक श्रद्धालु मातारानी के शृंगार के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को महंत सुबोधानंद महाराज ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

कालीबाड़ी मंदिर पर रविवार को देसी-विदेशी सफेद फूलों से माता दक्षिणेश्वरी देवी के भवन को सजाया गया। मातारानी के गर्भगृह को सफेद आर्किड, जरबेरा, सफेद गुलाब, कारनेशन, ग्लेडियस, जिप्सी, डेजी, सफेद गुलदाउदी फूलों से सजाया गया। इसके साथ चांदी के छत्र के नीचे विराजमान मातारानी को स्वर्ण मुकुट और स्वर्ण आभूषण पहनाए गए।
विज्ञापन

मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण, गणेश जी, राम दरबार व शिवालय को भी फूलों से सजाया गया। सफेद फूलों से सजे फूल बंगले में विराजमान माता को श्रद्धालु अपलक निहारते दिखे। माता के शृंगार के दर्शन के लिए भक्तों का शाम से ही मंदिर पर आना-जाना शुरू हो गया। देर रात तक भक्त मंदिर पर माता के दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के महंत स्वामी सुबोधानंद महाराज के सानिध्य में रात को शृंगार आरती हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता का गुणगान किया। आरती के बाद स्तुति हुई और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed