{"_id":"6581df852c0d503752000e88","slug":"the-person-who-attacked-the-young-man-with-an-ax-was-caught-etawha-news-c-216-1-etw1001-6701-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले को दबोचा
Tue, 19 Dec 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के मल्हौसी गांव में कुल्हाड़ी से युवक पर जानलेवा हमला कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।
मल्हौसी गांव निवासी रेनू देवी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि नौ दिसंबर की दोपहर करीब तीन बजे उसके घर के सामने से पड़ोसी राजकुमार, मंदीप, मुकेश कुमार व विशाल बबूल के पेड़ खींच कर ले जा रहे थे। महिला ने जब घर के सामने से पेड़ खींचकर ले जाने से मना किया तो आरोपी गालीगलौज करने लगे। आवाज सुनकर उसका पुत्र विकास बाहर आया तो उससे मारपीट कर कुल्हाड़ी से हमला कर आरोपी भाग गए।
महिला के प्रार्थना पत्र पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी मुकेश कुमार को मल्हौसी नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।