{"_id":"f72a73c0ae20eccfedfc754252478061","slug":"the-new-jail-superintendent-ak-sagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एके सागर नए जेल अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एके सागर नए जेल अधीक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार के अधीक्षक एपी राय का तबादला हमीरपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर बाराबंकी से आए अशोक कुमार सागर ने शनिवार की शाम जेल अधीक्षक के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन
श्री राय के साढ़े पांच माह के कार्यकाल में पहले जेल में बंदियों ने जमकर उत्पात मचाया। अभी कुछ दिन पूर्व ही एक कैदी ने जेल परिसर में एक पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। माना जा रहा है कि इन्हीं घटनाओं को देखते हुए उनका स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक एपी राय ने तीन जनवरी 2015 को जिला कारागार अधीक्षक का चार्ज लिया था। 12 अप्रैल को महिला अपराधी विजया यादव की तलाशी होने के बाद बंदियों में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने दो दिन तक जेल में जमकर बवाल काटा। इस मामले में जेलर डा. समरबहादुर को प्रशासन ने हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया था।
विज्ञापन
17 जून को कैदी सुरेंद्र वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा निवासी कसाब खाना ने जेल परिसर में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली थी। माना जा रहा है कि शासन ने इन्हीं घटनाओं को देखते हुए जेल अधीक्षक एपी राम का तबादला किया है। उनके स्थान पर अशोक कुमार सागर को इटावा में अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।
शनिवार की शाम को श्री सागर ने चार्ज ग्रहण कर लिया। नए जेल अधीक्षक श्री सागर ने एक भेंट में बताया कि कैदियों की बेहतरी के लिए जो प्रयास होंगे, वह किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि कैदियों को अच्छा खाना तथा स्वच्छ वातावरण मिले इसका प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जेल में पीसीओ लगाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर पीसीओ लगवा दिया जाएगा।