फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The neighbor blocked the way by staring

Etawah News: पड़ोसी ने घूरा डालकर बंद कर दिया रास्ता

Sat, 28 Feb 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The neighbor blocked the way by staring
बकेवर। बकेवर थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में एसडीएम भरथना काव्या सी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। कुल चार शिकायतें आईं। एसडीएम ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण तुरंत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम घुघसीना निवासी विनोद सिंह ने समाधान दिवस में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके पड़ोसी ने घर के बाहर घूरा डाल कर आने जाने का रास्ता बंद कर दिया है जिससे निकलने में परेशानी होती है। ग्राम कछपुरा के रजपाल ने बताया कि उनके बेटे की बहू अपनी तीन माह की बेटी के साथ मायके चली गई है और वापस नहीं आ रही है। ग्राम गौतमपुरा के देवेन्द्र कुमार ने सह खातेदार पर खेत पर कब्जा कर लेने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। अहेरीपुर की नीता देवी ने दी शिकायत में बताया है कि वह अपने खेत की नाप तौल करवाना चाहती है। समाधान दिवस में थानाध्यक्ष विपिन मलिक, लखना चौकी इंचार्ज अंकित पटेल, अहेरीपुर चौकी इंचार्ज भगवान सिंह, महेवा चौकी इंचार्ज रजनीश तिवारी, लेखपाल राहुल तिवारी, मनोज कुमार, किशन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भरथना। कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने शिकायतों को सुना। इस दौरान कुल चार शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। इसके साथ ही एक अन्य शिकायत के शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश टीम को दिया। समाधान दिवस में क्षेत्र के गांव नगला हरवंश निवासी ब्रजेश सिंह ने पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा व घर से निकलने वाले रास्ते को रोके जाने की शिकायत की। नगरिया सरावा के श्रीकृष्ण ने आपसी सहमति से कराए जा रहे घर के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। समाधान दिवस में अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह, थाना उपनिरीक्षक इदु हसन, कोमल चौधरी, ब्रजनंदन सिंह, राम सिंह, गीता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed