{"_id":"570d48354f1c1b660f4a6cb6","slug":"the-need-to-form-a-government-in-the-state-for-development-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के विकास के लिए फिर बनानी होगी सरकार: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के विकास के लिए फिर बनानी होगी सरकार: अखिलेश
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
पर्यटक कांप्लेक्स का बटन दबाकर शिलान्यास करते मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में अगर विकास चाहिए तो एक बार और सपा की सरकार बनानी पडे़गी। अगर ऐसा न हुआ तो प्रदेश पिछड़ता ही चला जाएगा। वह मंगलवार को सैफई के पर्यटन कांप्लेक्स के शिलान्यास मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री दोपहर करीब दो बजे निर्माण स्थल पर पहुंचे और भूमि पूजन किया। इसके बाद उन्होंने पर्यटन कांप्लेक्स का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में जितने विकास कार्य कराए हैं, उतना देश के किसी अन्य प्रदेश में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि महोबा व चित्रकू ट में सूखा राहत के कार्य किए जा रहे हैं। पीने के पानी से लेकर खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार किसानों की हर संभव मदद कर रही है। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की खराब नीतियों का नतीजा है कि आज प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है।
सपा सरकार ने इस ओर विशेष योजना बनाकर कार्य शुरू किया है। डॉक्टरों की नई पौध तैयार करने के लिए मेडिकल कालेज स्थापित किए गए हैं और आगे भी यह कार्य जारी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन कांप्लेक्स के निर्माण की जिम्मेदारी निर्माण निगम को सौंपी गई है और यह निर्माण कार्य सात माह के अंदर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैफई में पर्यटन कांप्लेक्स अति आवश्यक हो गया था क्योंकि आने वाले दिनों में जिले में पर्यटकों की भीड़ होगी और उनके ठहरने की व्यवस्था होनी जरूरी थी।
इसके साथ ही सैफई में आने वाले दिनों में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच होंगे यह खिलाड़ी कोच आदि भी इसमें ठहर सकेंगे। पर्यटन कांप्लेक्स बनने से सारस आदि पर रिसर्च करने के लिए यहां पहुंचने वाले वैज्ञानिकों को भी ठहरने का स्थान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैफई में दोबारा बनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ के बाद प्रदेश का पहले नंबर का क्रिकेट स्टेडियम होगा, जहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच खेले जा सकेंगे।
इटावा शहर की जेल जैसे ही नए स्थान पर शिफ्ट होगी जेल स्थल पर लोहिया पार्क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आगरा से लायन सफारी तक बनाया जा रहा साइकिल ट्रैक विदेशी पर्यटकों को रिझाएगा और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर्यटकों को लखनऊ तक पहुंचाने में एक अहम कदम सिद्ध होगा। इस मौके पर प्रमुख सचिव पर्यटन नवनीत सहगल, एमडी निर्माण निगम आर के गोयल, सांसद तेज प्रताप यादव, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जीएम निर्माण निगम वीके गहलोत आदि मौजूद रहे।