फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The municipality slipped five steps in the ranking of the state

Etawah News: इटावाः प्रदेश की रैंकिंग में पांच कदम खिसकी पालिका

Thu, 15 Dec 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
The municipality slipped five steps in the ranking of the state
इटावा। स्वच्छता अभियान को शहर में किए जा रहे दावों की पोल प्रदेेश की रैंकिंग खोल रही है। शहर नगर पालिका इस साल पांच पायदान नीचे लुढ़ककर 27वें स्थान पर आ गया, जबकि 2021 में पालिका 22वें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन

हर साल सभी नगर निकायों की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर रैंकिंग जारी की जाती है। 2022 की प्रदेश स्तर की रैकिंग में शहर नगर पालिका 27वें स्थान पर रही है। वहीं, जोनल राष्ट्रीय रैकिंग में सुधार करते हुए 183 वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में 209 तो वर्ष 2020 में 236 रैकिंग रही थी। वहीं, जसवंतनगर और भरथना की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय दोनों रैंकों में सुधार हुआ है। जसवंत नगर प्रदेश में 22वीं तो राष्ट्रीय रैकिंग 45वां स्थान हासिल किया है। भरथना ने छलांग लगाते हुए टॉप टेन में स्थान बनाकर आठवां स्थान राज्य सूची और राष्ट्रीय सूची में 23 वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों नगर पंचायतें टॉप टेन में शामिल रही हैं। इकदिल नगर पंचायत राष्ट्रीय और राज्य की रैकिंग में पहले स्थान पर रही है। इसके लिए इसे दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है। वहीं, बकेवर राष्ट्रीय रैकिंग में 26 वें स्थान और प्रदेश की रैकिंग में आठवें स्थान पर रही है।

लखना नगर पंचायत ने राष्ट्रीय रैकिंग में 17 तो स्टेट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर ही है। स्वच्छता मिशन के डीपीएम सुनील कुमार ने बताया कि लगातार सभी निकायों की रैंकिंग सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि लगभग सभी निकायों ने बेहतर स्थान प्राप्त किया है। शहर निकाय की रैंकिंग थोड़ी से पीछे हुई है। उसके बिंदुओं पर मंथन करने के बाद अगली रैकिंग सुधारने के लिए तेजी से काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed