{"_id":"e73867a31b4edba0145f4e891c7436a8","slug":"the-mother-has-dressed-the-court-appearance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के दीदार को सज गए दरबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के दीदार को सज गए दरबार
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र शारदीय नवरात्र कहलाते है। मंगलवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो रही है। जिसके चलते शहर में आल्हा चौक, ऊदल चौक , पुलिस चौकी, गांधी नगर, बंधानवार्ड, लंघानपुरा, मलकपुरा, कस्वाअथाई, शारदा मंदिर, कटकुलवा, छजमनपुरा, बाईपास, राठचुंगी, आजाद चौक, सहित एक सैकड़ा स्थानों पर अस्थाई पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित किया जाना है। आज शाम तक सभी पंडालों में विधि विधान से पूजा हवन कर प्रतिमाओं की स्थापना होगी। भारतवर्ष की 52 शक्तिपीठ में शुमार ऐतिहासिक मां बड़ी चंडिका मंदिर में रंग रोगन, साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। बड़ी चंडिका मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। जहां सुबह चार बजे से पूजा अर्चना के लिए बड़ी स़ख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। बता दें कि नवरात्र पर मां बड़ी चंडिका मंदिर प्रांगण में नौ दिन तक भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में दूर दराज से आए दुकानदारों ने मंदिर प्रांगण में अपनी दुकानें सजा ली है। शहर के बड़ी चंडिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, काली माता मंदिर, महेश्वरी माता मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर, चकौटा देवी मंदिर, शारदा मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर आदि मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। ऐतिहासिक मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में कानपुर पार्टी द्वारा जगराता कार्यक्रम के साथ ही कन्या भोज, अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड का पाठ, काली मां की भस्म आरती, मंडली द्वारा भजन कीर्तन और डांडिया आदि का आयोजन होगा।
विज्ञापन