फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The mining and ARTO departments are the most negligent in resolving complaints.

Etawah News: शिकायतों के निस्तारण में खनन और एआरटीओ विभाग सर्वाधिक लापरवाह

Tue, 12 May 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The mining and ARTO departments are the most negligent in resolving complaints.
इटावा। खनन और एआरटीओ विभाग शिकायतों के निस्तारण में सबसे पिछड़े हुए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करके नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


बैठक में कृषि विभाग के नौ में से आठ, वन विभाग के आठ में से छह, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के नौ में से छह, खनन निरीक्षक के पांच में पांच, एआरटीओ के चार में चार, पंचायत विभाग के चार में तीन, सिंचाई विभाग के पांच में तीन, सीएमओ कार्यालय के दो में दो व बेसिक शिक्षा अधिकारी के तीन में दो प्रकरणों में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

वहीं लोक निर्माण विभाग के पांच में एक और बिजली निगम के तीन में एक प्रकरण में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कई विभाग गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से अध्ययन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन







बैठक में पता चला कि जिला स्तरीय हेल्पलाइन की समीक्षा में पूर्ति विभाग का 187 में से 44 प्रकरणों में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। अधिकारियों को निस्तारण की गुणवत्ता सुधारने एवं शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।





ब्लॉक स्तरीय आईजीआरएस समीक्षा में ताखा विकास खंड के चार में चार, बढ़पुरा के नौ में दो और महेवा के तीन में दो प्रकरणों में असंतोषजनक फीडबैक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed