{"_id":"5723a3fc4f1c1b3969a918cb","slug":"the-message-of-the-awareness-of-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
न्याय पंचायत बम्हनीपुर की स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधान राजीव गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन के लिए अभिभावकों में जागरूकता लाना जरूरी है। यह बात बम्हनीपुर न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों से निकाली जा रही स्कूल चलो अभियान की रैली को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान राजीव गुप्ता ने कही।
विकास खंड ताखा की न्याय पंचायत बम्हनीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुर खुर्द में सभी विद्यालयों के बच्चों ने शत प्रतिशत नामांकन के लिए गांव में रैली निकाली। पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की, बिना पढे़ कक्का घर घर खायें धक्का जैसे तमाम नारे लगाते हुए बच्चों को हर हाल में विद्यालय भेजने और उनके नामांकन की अपील की।
इससे पूर्व उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतपुर खुर्द में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए युवा ग्राम प्रधान राजीव गुप्ता ने कहा शिक्षित समाज अपने परिवार को सही दिशा दिखाता है। शिक्षित लड़की परिवार को आदर्श बनाने में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए गांव में जागरूकता लाने की जरूरत है। इसके लिए स्कूल चलो अभियान की रैली भी किसी रामबाण से कम नहीं है। बस इस अभियान में सभी को हाथ बंटाने की जरूरत है । सभी को मिलकर अभिभावकों को प्रेरित करने की जरूरत है । जिससे गांव का एक एक बच्चा विद्यालय पहुंच सके ।
विज्ञापन
उन्होंने सफल संकुल स्तरीय रैली निकालने के लिए संकुल प्रभारी रामबाबू गुप्ता के प्रयास की सराहना की। रैली में शिक्षक देवेश कुमार, भूरी सिंह, राजीव कुमार, सर्वेश कुमार, रामेंद्र शाक्य, श्यामकिशोर, सुरेन्द्र सिंह, जिलेवार सिंह, धीरेन्द्र कुमार, अंजना बाजपेयी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर संजू बाबू शाक्य, सर्वेश पाल मौजूद रहे। वही न्याय पंचायत अघीनी के कुरखा में न्याय पंजायत स्तर की रैली निकाली गई। इस अवसर पर संकुल प्रभारी कौशल तिवारी, हरिनारायण, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे ।