फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The mercury remained at five degrees, people shivered

पारा पांच डिग्री पर ठहरा, लोग कांपे

Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The mercury remained at five degrees, people shivered
इटावा/चकरनगर। शनिवार की सुबह की शुरुआत कोहरे और बदली से होने से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पर ठहर गया, जिससे लोगों को कंपकंपी छूट गई।
विज्ञापन

शीतलहर के चलते जब दोपहर 12 बजे धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते गलनभरी सर्दी से फिर कांप उठे। दिन में लोग छतों पर पहुंचकर धूप का आनंद उठाया।
शनिवार की सुबह लोग गलन भरी ठंड से बचने के लिए घर के बाहर आग जलाकर बैठे रहे। स्कूल-कालेज बंद होने से बच्चे जहां भी खेेलने योग्य जगह दिखाई पड़ी, वहां पहुंच गए। कुछ बच्चे धूप में घरों की छतों पर या गलियों में बैडमिंटन आदि खेलते नजर आए।
विज्ञापन

उधर, लगातार दो दिन से अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम पांच डिग्री पर चल रहा है। इस वजह से धूप निकलने के बावजूद शीतलहर चलने से गलन भरी सर्दी से लोग रूबरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में शाम ढलते ही लोगों को ठंड से बचने के लिए आग जलाकर बैठना पड़ रहा है। गलनभरी सर्दी का दौर जारी रहने से सुबह लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा कर रह गई है।
उधर, चकरनगर क्षेत्र में सुबह कोहरा के साथ पुरवाई हवा चलने से गलन भरी सर्दी से आम जनमानस बेहाल हो उठा। पशु, पक्षी सर्दी से बचाव करते व्याकुल रहे। दोपहर करीब एक बजे धूप निकलने से लोगों को राहत मिली।
पुरवाई हवा चलने का असर यह रहा कि लोग घरों में भी ठंड से कंपकंपाते रहे। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी पड़ने से लोग परेशान हैं। बर्फीली हवा और कोहरे से दो पहिया वाहन चालकों को सुबह वाहन की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा।
सर्दी के चलते पशु-पक्षी भी परेशान हैं। ऐसे में पशु पालकों की चिंताएं भी गलनभरी सर्दी से बढ़ गई हैं और वह खुद के अलावा दुधारू पशुओं को भी सर्दी से बचाने का जतन कर रहे हैं। उनके लिए भी आग जलानी पड़ रही है, ताकि उनका बाड़ा गर्म रहे।

शनिवार की दोपहर करीब एक बजे धूप निकलने पर आम लोगों ने राहत महसूस की। पशु पालकों ने भी पशुओं को बाड़ा से निकालकर उन्हें धूप में निकाला, जिससे उन्हें भी धूप लग सके।
सर्दी से पक्षी और भी ज्यादा बेहाल हैं। पेड़ों पर बने घोंसले कोहरे से भीगने की वजह से सर्दी से बचने के लिए इधर-उधर जगह ढूंढनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed