फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The life has been removed from the missing tree

काम धंधा छूटने पर पेड़ से लगाई फांसी

Mon, 08 Jun 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
The life has been removed from the missing tree
वैदपुरा थाना क्षेत्र के नगला सेवाराम गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। वह गुजरात के राजकोट में हलवाई का काम करता था। लॉकडाउन में घर आ गया था। काम धंधा छूट जाने से परेशान होकर आत्महत्या कर लेने की चर्चा है।
विज्ञापन

नगला सेवाराम गांव निवासी हृदेश (26) की 13 महीने पहले शादी हुई थी। पिता ओमप्रकाश की मौत हो चुकी है।
दो भाइयों के बीच महज 3 बीघा खेती होने की वजह से हृदेश को अपने परिवार के भरण पोषण के लिए राजकोट जाना पड़ा था। वहां वह हलवाई का काम कर रहा था।
लेकिन लॉकडाउन लागू हो जाने पर वह घर लौट आया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के प्राथमिक स्कूल के पास एक पेड़ पर उसका शव लटका देखा। गांव में हड़कंप मचा, प्रधान की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पेड़ उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

वैदपुरा थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की वजह आई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण व परिजनों से बात की है। फिलहाल घर में कलह होने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभव है कि लॉकडाउन की वजह घर लौटने के बाद युवक का काम धंधा न चल रहा हो। इस वजह से भी उसने यह कदम उठा लिया होगा।
हालांकि अभी साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। मृतक की पत्नी गर्भवती है। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed