फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The information about the creatures and birds

जीव व पक्षियों के बारे में दी जानकारी

Sat, 30 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 30 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The information about the creatures and birds
सोसाइटी फार कंजर्वेशन आफ  नेचर एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग ने बालवन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय खड़कोली, सर्वोदय इंटर कालेज लोंगपुर एवं चौ नत्थू सिंह यादव इंटर कालेज सहसारपुर के लगभग दो सौ बच्चों को राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी का भ्रमण कराया।
विज्ञापन



इस दौरान बच्चों को वन्य जीव व पक्षियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पेड़ पौधों की पहचान कराकर उनके औषधीय गुणों से अवगत कराया गया। राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी के भ्रमण के दौरान कछुओं, मगर, घड़ियाल एवं गांगेय डाल्फिन के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन



चौ नत्थू सिंह यादव इंटर कालेज सहसारपुर के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार  ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सभी पेड़ पौधों एवं जीवों के प्रति आदर और सम्मान करने का संस्कार दिया है। साथ ही उन्हें धर्म से जोड़ा है, जिससे हम सब उनके संरक्षण के प्रति सजग रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



भौतिकतावादी संस्कृति के चलते अब हम सब भूलते जा रहे हैं।  उसके दुष्परिणाम हमें जलवायु परिवर्तन के रूप में हमारे सामने आ रहे हैं। सर्वोदय इंटर कालेज लोंगपुर के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह यादव ने कहा कि जीवन में पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जीवों का महत्वपूर्ण स्थान है।


 लेकिन हम सब प्राकृतिक वास स्थलों को नष्ट कर उसमें रहने वाले जीवों को नुकसान पहुंचा रहें हैं। इससे न केवल जीव जंतुओं पर खतरा मंडरा रहा है,  बल्कि हमारे जीवन के लिए उपयोगी जीव भी विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए हैं।



पूर्व माध्यमिक विद्यालय खड़कोली के प्रधानाचार्य रामवीर ने कहा कि वन्य जीवों एवं उनके प्राकृतवास के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों को सफल बनाना जन सहयोग के बिना संभव नहीं है। इस मौके पर सह समन्वयक नीलेश व संजीव चौहान के अलावा अंजली, भूपेंद्र भदौरिया, उषा देवी, प्रीती मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed