फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The groom's brother-in-law died in an accident before the wedding.

Etawah News: शादी से पहले दूल्हे के जीजा की हादसे में मौत

Wed, 06 May 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 06 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The groom's brother-in-law died in an accident before the wedding.
भरथना (इटावा)। बरात से एक दिन पहले सड़क हादसे में दूल्हे के जीजा की मौत हो गई। हादसा इटावा- कन्नौज हाईवे पर सोमवार शाम हुआ। मंगलवार को साले की बरात जानी थी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम सात बजे इटावा-कन्नौज हाईवे पर गांव सीहपुर के पास पीछे से आए अनियंत्रित कार ने बाइक सवार लाल सिंह राठौर (45) निवासी धनुआ जसवंतनगर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। लाल सिंह भरथना क्षेत्र के जारपुरा गांव स्थित ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां उनके ससुर मोतीलाल के भतीजे हिमांशु की शादी थी और मंगलवार को बरात कानपुर देहात जानी थी।
विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार देर शाम हल्दी की रस्म में शामिल होने के बाद लाल सिंह अपनी पत्नी सुमन और बेटे को गांव में ही छोड़कर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। शादी के घर में जहां कुछ देर पहले तक गीत-संगीत गूंज रहे थे। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed