{"_id":"fbf0cfc31f8187d6aafad7df534d6fee","slug":"the-grand-procession-took-jhulelal-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलेलाल मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलेलाल मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 22 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण अवतार भगवान झूलेलाल का चेटीचंड महोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। रेलवे स्टेशन के निकट सिंधी कालोनी में झूलेलाल मंदिर पर सुबह से ही उत्सव सा माहौल रहा। देर शाम को मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सिंधी समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
झूलेलाल मंदिर पर सुबह झंडारोहण और कीर्तन हुआ। इसके बाद मंदिर पर दोपहर को विशाल भंडारा आयोजित हुआ। लोगाें ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। शाम के वक्त मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन
पालिका चेयरमैन संटू गुप्ता व सपा नेता गोपाल यादव ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा शास्त्री चौराहा, नौरंगाबाद, तिकोनिया, नगरपालिका, पचराहा होते हुए छैराहा स्थित हनुमान जी के मंदिर पर पूर्ण हुई।
विज्ञापन
शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, रथ पर सवार नौ देवियां, मां सरस्वती, सांई बाबा, नीलकंठ भगवान, शनि महाराज, लक्ष्मी नारायण की मनोहारी झांकियां शामिल रहीं। युवा रास्ते भर डांडिया खेलते रहे। यात्रा में शामिल अखंड ज्योति को अध्यक्ष लाली भाई, जेमू भाई, जय कुमार छुंगानी, हरि बुलानी, पप्पन सिंधी, पुजारी राजकुमार शर्मा ने पूजा अर्चना के साथ यमुना नदी में विसर्जित किया।
इंदर अलवानी, रामचंद्र दुलानी, आनंद राम बंसवानी, नानक बुलानी, प्रदीप बुलानी, किशनचंद बुलानी, अशोक बुलानी, कैलाश, कमल तीर्थानी ने भी यात्रा का स्वागत किया। गुरु कृपा सेंटर पर शीतल पेेय बांटा गया। इस दौरान किशन कुमार भोजवानी, फत्तूराम भोजवानी, पेसूराम भोजवानी, राजेश भोजवानी, गोपाल कुकरेजा, गोल्डी, मिट्ठू, गोवर्धन दास आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।